अवैध कनेक्शन के खिलाफ जल संस्थान सख्त

Spread the love

बागेश्वर। मुफ्त का पानी पीने वालों के खिलाफ जल संस्थान ने सख्त रुख अपना लिया है। अभियान चलाकर अवैध कनेक्शनों का काटना शुरू कर दया है। पहले दिन 12 से अधिक कनेक्शन काटे गए। इतना ही नहीं इन लोगों से साढ़े सात हजार रुपये का हर्जाना भी वसूला गया। विभाग की इस कार्रवाई से मुफ्त का पानी पीने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। मालूम हो कि साल भर मुफ्त का पानी पीने वालों पर मार्च लगते ही गाज गिरनी शुरू हो जाती है। इसी क्रम में इस बार भी जल संस्थान सख्त हो गया है। रविवार की टुट्टी के बावजूद विभाग ने नगर पंचायत कपकोट के भराड़ी, बमसेरा, खाईबगड़, ऐठाण में अभियाल चलाकर 12 से अधिक कनेक्शन काटे। इन लोगों से सात हजार, 400 रुपये का हर्जाना भी वसूला। जल संस्थान के एई कैलाश जोशी ने बताया कि पहले दिन गोपाल सिंह, हयात सिंह, जगत सिंह, लक्ष्मण सिंह, चंचल सिंह, प्रेम पुरी गोस्वामी के अलावा खाद्यान्न गोदाम के अवैध कनेक्शन काटे गए। यह अभियान पूरे महीने भर चलेगा। किसी को भी मुफत का पानी नहीं दिया जाएगा। जिसने बिल जमा नहीं किए उनसे बिल भी जमा करवाया जाएगा। बिल जमा करने के बाद ही कनेक्शन जोड़ने की प्रक्रिया चलेगी। इसकी फीस अलग से ली जाएगी। अभियान दल में लाइनमेन शेर सिंह कोरंगा, दलीप सिंह कपकोटी, राजेंद्र सिंह कपकोटी तथा दयाल कुमार आदि शामिल हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *