जल संस्थान करेगा पानी की सैंपलिंग

Spread the love

नई टिहरी : जल संस्थान की ओर से देवप्रयाग ब्लॉक के दूरस्थ गांव टोला के पेयजल की सैंपलिंग की जाएगी। सैंपलिंग के बाद आने वाले नतीजों के आधार पर गांव में बिछाई गई पेयजल लाईन को बदले जाने का निर्णय लिया जाएगा। ग्रामीणों की ओर से सीएम पोर्टल पर की गई शिकायत के बाद जल संस्थान की ओर से यह कदम उठाया जा रहा है। देवप्रयाग के डागर पट्टी के अत्यंत दुर्गम टोला गांव के लिए करीब 25 साल पहले पंपिंग योजना के बनी थी। ग्रामीण डॉ. वीरेंद्र सिंह बत्र्वाल ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में इस आशय की शिकायत कर पाइप लाइन बदलने की मांग की थी। शिकायत में डॉ. बत्र्वाल ने बताया कि गांव के लिए अभी तक सड़क नहीं पहुंची है। वर्षों पहले यहां पेयजल की भी समस्या थी। लोग गांव के नीचे से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर से ढोकर पानी घरों में पहुंचाते थे। आज से लगभग 25 साल पहले गांव के लिए पंपिंग योजना बनी, जो 2006 में चालू हुयी। योजना की मुख्य पाइप लाइन ऐसे लोहे की है, जिससे अधिक मात्रा में जंग पानी में घुल जाता है। बर्तनों से पानी हटाने के बाद वह लाल रंग के हो जाते हैं। अधिक दिन तक रखा पानी भी खराब हो जाता है। पाइपों की क्वालिटी सही न होने के कारण पानी में जंग घुलकर आ रहा है, ऐसे में लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *