21 अक्टूबर से जल संस्थान कर्मी करेंगे हड़ताल

Spread the love

नैनीताल। वेतन न मिलने से नाराज जल संस्थान संविदा व आउटसोर्स कर्मचारियों ने हड़ताल में जाने का मन बनाया है। मंगलवार को मल्लीताल पंप हाउस में संविदा आउटसोर्स कर्मचारियों की बैठक हुई। कर्मचारियों ने वेतन न मिलने पर 21 अक्तूबर से हड़ताल में जाने का प्रस्ताव पास किया। बैठक के बाद कर्मचारियों ने जल संस्थान के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपा। संविदा आउटसोर्स कर्मचारियों का कहना है कि कर्मचारियों को बीते 2 माह से वेतन नहीं मिला है। जिसके चलते कर्मचारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आने वाले समय में दीपावली का पर्व है, ऐसे में कर्मचारी अपने परिवार के लिए सामान नहीं खरीद पा रहे हैं। लिहाजा सभी कर्मचारियों को 21 अक्तूबर तक उनके वेतन का भुगतान किया जाए। बैठक में संगठन के अध्यक्ष सितम वाल्मीकि, मनोज कुमार, दयाल कांडपाल, शिवम वाल्मीकि, कमल सिंह, टीका सिंह, नरेश कुमार, अर्जुन कुमार, दयाल सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *