चारधाम यात्रा को लेकर जल संस्थान की तैयारी पूरी

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : उत्तराखंड जल संस्थान देवप्रयाग चारधाम यात्रा के दौरान यात्रियों के लिए पेयजल की सुविधा उपलब्ध करवाने में जुटा है। विभाग की ओर से इस बार पेयजल के विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। देवप्रयाग और कीर्तिनगर में वाटर फिलिंग स्टेशन के निर्माण के साथ ही यात्रा मार्ग पर विभाग का एक टैंकर भी तैनात रहेगा।
विभाग के अधिशासी अभियंता नरेशपाल सिंह ने व्यवस्थाओं की जानकारी देते हुए बताया कि इस बार चारधाम यात्रा मार्ग पर पेयजल किल्लत नहीं होगी। इसके लिए देवप्रयाग और कीर्तिनगर में फिलिंग स्टेशन बनाए गए हैं, ताकि सड़क किनारे लगे वाटर एटीएम आदि में किसी कारण से पेयजल की आपूर्ति न होने पर टैंकरों से पानी भरा जाएगा। पाल ने बताया कि यात्रा के दौरान ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रह्मपुरी से कीर्तिनगर और टिहरी मोटर मार्ग पर मलेथा से पौखाल तक 21 टैंक टाइप स्टैंड पोस्ट, चार पिलर टाइप स्टैंड पोस्ट व 65 हैंडपंपों की मरम्मत, सफाई, रंगाई व पुताई आदि का कार्य 90 फीसदी से अधिक हो चुका है। इसके अलावा मार्गों पर लगे आठ वाटर एटीएम की सामान्य मरम्मत का काम भी अंतिम चरण में है। अधिशासी अभियंता पाल ने बताया कि सभी कार्यों को अंतिम रूप दिया जा रहा है, ताकि यात्रा शुरू होने से पहले यात्रा मार्ग पर शुद्ध एवं शीतल पेयजल की समुचित व्यवस्था हो सके। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *