लक्सर मार्ग पर जाम, एंबुलेंस भी फंसी, ग्रामीण परेशान

Spread the love

हरिद्वार। कांवड़ मेले में डाक कांवड़ियों की भीड़ अब गांवों तक पहुंचने लगी है। शनिवार को लक्सर-हरिद्वार मार्ग पर कांवड़ियों के वाहनों से जाम लग गया, जो मिस्सरपुर गांव तक पहुंच गया। हालत यह रही कि एक एंबुलेंस भी करीब एक घंटे तक जाम में फंसी रही। पुलिस और ग्रामीणों ने मशक्कत कर उसे बाहर निकाला। इधर-उधर के रास्तों से हरिद्वार पहुंचने की कोशिश में कांवड़िए गांवों के रास्तों में फंस गए। हरिद्वार आ रहे डाक कांवड़ियों के वाहनों की कतार शुक्रवार के बाद शनिवार को भी रही। बैरागी कैंप पार्किंग तक पहुंचने से पहले लकसर-हरिद्वार मार्ग पर जगजीतपुर से मिस्सरपुर गांव तक दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया। कांवड़ियों की गाड़ियों की लाइनें ही लाइनें दिखीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *