बेडू से निर्मित जैम और चटनी को बाजार में उतारा

Spread the love

पिथौरागढ़। सीमांत में प्रशासन ने पहाड़ी अंजीर (बेडू) से तैयार जैम और चटनी को बाजार में उतारा है। नगर में हुए कार्यक्रम के दौरान बीते रोज जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा, डीएम रीना जोशी, सीडीओ वरुण चौधरी और पालिका अध्यक्ष राजेन्द्र रावत ने उत्पादों को विधिवत लांच किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि बेडू सीमांत के लोगों को स्वरोजगार से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। कहा कि यह औषधीय गुणों से भरपूर फल है। इसके सेवन से कई रोगों को दूर किया जा सकता है। रीप परियोजना के जिला परियोजना प्रबंधक प्रतीम भट्ट ने बताया कि उत्तराखण्ड ग्राम्य विकास समिति के तहत सातशिलिंग संकुल के सुदर्शन आजीविका स्वायत्त सहकारिता की महिलाएं बेडू से जैम, चटनी, स्क्वैश आदि उत्पाद बना रही है। उद्यान विभाग के तकनीकी-उत्पाद विशेषज्ञ कविन्द्र चौहान महिलाओं को इसकी जानकारी दे रहे हैं। भट्ट ने कहा कि उत्पादों को हिलांस ब्रांड के माध्यम से मार्केटिंग का कार्य किया जा रहा है। वर्तमान में बेडू से निर्मित जैम, चटनी हिलांस आउटलैट और सरस बाजार में उपलब्ध हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *