आरे बायपास पर लगाया चालकों ने जाम

Spread the love

बागेश्वर। इन दिनों हल्द्वानी से लेकर बागेश्वर तक पुलिस पर जबरन चालान करने के आरोप लग रहे हैं। जिला मुख्यालय से लगे आरे बायपास पर चालकों ने पुलिस की कार्यशैली के खिलाफ जाम लगा दिया। इस दौरान वहां वाहनों की लंबी कतार लग गई। चालकों के समर्थन में कांग्रेस नेता बालकृष्ण भी पहुंच गए। उन्होंने कहा कि पुलिस कोरोना काल में बेहतर काम करने वाले चालकों का जबरन चालान काट रही है। इसे सहन नहीं किया जाएगा। सोमवार की सुबह 11 बजे करीब चालक आरे बायपास पर एकत्रित हुए और उन्होंने वहां जाम लगा गया। यहां हुई सभा में वक्ताओं का कहना है कि इन दिनों पुलिस उनका जबरन चालान काट रही है। वाहन खड़ा करने के बाद इतने नुक्स निकाल रहे हैं कि उनकी भरपाई कतई नहीं हो सकती। पुलिस अब मानवीय व्यवहार भूल चुकी है। चालकों का लगातार उत्पीड़न हो रहा है। कोरोना के चलते पहले ही काम प्रभावित हो रहा है। बची- खुची कसर पुलिस पूरी कर रही है। पुलिस की इस तरह की कार्यशैली कतई सहन नहीं होगी। दो घंटे तक लगे जाम से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। उमस भरी गर्मी में लोग परेशान रहे हैं। इसके बाद प्रशासन ने किसी तरह धरने पर बैठे लोगों को समझाकर उठाया। इसके बाद जाम खुला और लोगों ने राहत की सांस ली। इस मौके पर बहादुर बिष्ट, महेश पंत समेत चालक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *