भराड़ी में लगा आधे घंटे तक जाम

Spread the love

बागेश्वर। अधिकतर पुलिस कर्मियों के चुनाव ड्यूटी में होने के कारण डंपर व ट्रक चालक बेलगाम हो गए। प्रतिबंध के बावजूद बड़े वाहनों को बाजार में उतार दिया। इससे वहां जाम लग गया। आधे घंटे तक लगे जाम में मतदान कर्मियों को लेकर जा रहे वाहन भी फंसे रहे। जाम की सूचना मिलते ही एसओ कपकोट मौके पर पहुंचे। उन्होंने यातायात संभालने की जिम्मेदारी अपने हाथ में ली। इसके बाद जाम खुल गया। मालूम हो कि सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक भराड़ी बाजार में बड़े वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध है। इसे रोकने के लिए भराड़ी बाजार में पुलिस तैनात रहती है। इधर लोकसभा चुनाव के चलते अधिकतर कर्मी चुनाव ड्यूटी में चले गए। इसका लाभ उठाते हुए वाहन चालक मनमानी पर उतर आए हैं। गुरुवार को भराड़ी बाजार में प्रतिबंध के समय बड़े वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई। इससे वहां दस बजे से साढ़े दस बजे तक जाम लग गया। जाम में चुनाव ड्यूटी में लगे वाहन भी फंस गए। जाम बढ़ता देख थानाध्यक्ष कैलाश बिष्ट मौके पर पहुंचे। उन्होंने खुद यातायात संभालने की जिम्मेदारी अपने हाथ में ली। बड़े वाहनों को बाजार से पहले रोका। इसके बाद जाम खुल गया और चुनाव में लगे वाहन गंतव्य को रवाना हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *