सड़क चौड़ीकरण करने से जाम लगा

Spread the love

चम्पावत। मादली में इन दिनों अलेवेदर रोड परियोजना के तहत सड़क चौड़ीकरण का कार्य किया जा रहा है। इस वजह से यहां समय-समय पर जाम लग रहा है। इससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को भी इस स्थान पर कई बार जाम लगने की नौबत आई। अलवेदर रोड के तहत फुलारागांव से पुनेठी तक ऐज टू ऐज डामरीकरण किया जाना है। इसके लिए सड़क के दोनों तरफ रोड़ी बिछाने का कार्य किया जा रहा है। मादली के समीप चौड़ीकरण के चलते रविवार को कई बार जमा लगने से कई वाहन फंस गए। इससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *