ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगा जाम

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
श्रीनगर। ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर श्रीनगर से 10 किमी दूर चमधार में भूस्खलन से घंटों जाम की स्थिति बनी रही। ऐसे में परिवार के साथ चारधाम यात्रा पर पहुंचे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
आम पार्टी के नेता एवं पूर्व जिपं सदस्य डॉ. उत्तम भंडारी एवं आप के महासचिव संजय बिष्ट ने कहा कि चमधार यात्रा खुलने से पूर्व ही राष्ट्रीय राजमार्ग पर जगह-जगह भूस्खलन की स्थिति बनी हुई है। बाजवूद इसके सरकार ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। नतीजा अब आमनज की समस्याएं बढ़ गई है। एनएच विभाग के अधिकारियों ने उक्त क्षेत्र के लिए कोई ट्रीटमेंट समय पर नहीं किया, जिस कारण आज उक्त स्थानों पर देश के विभिन्न हिस्सों से आये तीर्थ यात्रियों के साथ ही स्थानीय लोगों को घंटों जाम में फंसना पड़ रहा है। उन्होंने सीओ सीटी को ज्ञापन देकर राजमार्ग पर लग रहे जाम से निजात दिलाने के लिए विकल्प तलाशने तथा एनएच विभाग से जल्द ट्रीटमेंट किये जाने की मांग की है। कहा कि उक्त स्थान पर सड़क काफी संकरी हो चुकी है, जिससे वन-वे व्यवस्था के कारण लगातार जाम लग रहा है। पुलिस के जवान भी धूल-मिट्टी में दिनभर जाम खुलवाने में व्यस्त है। ज्ञापन में देवकांत देवराड़ी सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने जल्द कार्यवाही की मांग की है। वहीं एनएच विभाग के ईई बलराम मिश्रा ने बताया कि चमधार में यदि ट्रीटमेंट करेंगे, तो बड़ी मात्रा में मलबा आयेगा, जिससे सड़क बाधित होने से यात्रा पर असर पड़ेगा, चारधाम के कपाट बंद होने के बाद उक्त स्थान पर काम किया जा सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *