महाशिवरात्रि और वीकेंड में तीर्थनगरी की सड़कों पर लगा जाम

Spread the love

ऋषिकेश(। तीर्थनगरी में महाशिवरात्रि पर शिव मंदिरों में जलाभिषेक के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की आमद हुई। सड़कों पर वाहनों के दबाव से ट्रैफिक पटरी से उतर गया। इसके चलते लगे जाम से लोगों को काफी मुसीबतें झेलनी पड़ीं। रविवार को तीर्थनगरी ऋषिकेश में विभिन्न सड़कों पर जाम की स्थिति देखने को मिली। जिसका मुख्य कारण नीलकंठ सहित विभिन्न शिवालयों और गंगा स्नान के लिए उमड़े श्रद्धालुओं की संख्या रहा। श्रद्धालुओं के वाहनों के दबाब के चलते मुख्यत: हरिद्वार राजमार्ग पर जाम की स्थिति देखने को मिली। रविवार को हरिद्वार राजमार्ग, घाट रोड़, वीरभद्र मार्ग, नीलकंठ मार्ग, लक्ष्मणझूला रोड आदि जगहों पर जाम की स्थिति सुबह से शाम तक बनी रही। कई जगहों पर नीलकंठ मंदिर को जाने वाले कांवड़ियों की लंबी कतारें और भीड़ को देखते हुए पुलिस ने अतिरिक्त बल तैनात किया हुआ था। इसके अलावा वीकेंड के चलते भी क्षेत्र में पर्यटकों का आगमन रहा, जिससे इस जाम में इजाफा बना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *