जमानत पर रिहा भाइयों पर मारपीट मामले में मुकदमा दर्ज

Spread the love

रुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप में वर्ष 2016 को हुई हत्या मामले में जमानत पर रिहा आरोपियों पर मृतक के भाई ने मारपीट करने और मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया। जानकारी के अनुसार, फुलसुंगा थाना ट्रांजिटकैंप निवासी संजीव गुप्ता ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2016 में उसके भाई की श्रीनिवास गुप्ता, सुरजीत गुप्ता और रामनिवास गुप्ता ने हत्या कर दी थी। तीनों नामजद कुछ दिन से जमानत पर हैं। आरोप है कि 23 अगस्त को तीनों आरोपी उसके घर आये और मारपीट करते हुए हत्या का मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाने लगे। ट्रांजिट कैंप पुलिस ने तीनों भाइयों के खिलाफ मारपीट सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के सामने पेश किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *