अलकनंदा झूला पुल को खुलवाने को पौड़ी-देवप्रयाग मार्ग पर लगाया जाम

Spread the love

 

नई टिहरी। देवप्रयाग नगर स्थित अलकनंदा झूला पुल को खुलवाने को लेकर स्थानीय लोगों ने पौड़ी-देवप्रयाग मार्ग पर करीब दो घण्टे चक्का जाम किया। आक्रोशित लोगो ने दीनदयाल पार्क से रामकुंड दोराहे तक प्रशासन, लोनिवि के खिलाफ नारेबाजी करते हुए करीब तीन किमी तक ढोल नंगाड़ों के साथ जुलूस भी निकाला।
मंगलवार को नगर पालिका अध्यक्ष ष्ण कांत कोटियाल की अगुवाई में नगर व क्षेत्र वासियों ने बीते 3 दिसम्बर को लोनिवि की ओर से बंद किये गए अलकनंदा झूला पुल को तत्काल खोलने की मांग की। पालिकाध्यक्ष कोटियाल ने कहा झूला पुल बन्द किये जाने से बाह बाजार क्षेत्र वासियों को रोजमर्रा की चीजों, चिकित्सा, बच्चों की पढ़ाई, रोजगार की विकट समस्या बन गयी है। दोनों क्षेत्रों के विधायकों की ओर से जनता की यहां लगातार अनदेखी की जा रही है। महिलाओं ने राजमार्ग व श्मशान घाट होकर छात्र-छात्राओं के जाने पर रोष जताया। चक्का जाम खुलवाने को पहुंचे एसडीएम श्रीनगर अजयवीर सिंह, सीओ श्यामदत्त नौटियाल, तहसीलदार देवप्रयाग मान्वेंद्र बर्तवाल, एसओ सुनील पंवार को आक्रोशित जनता ने घेर लिया। एसडीएम ने जनता की मांगे मानते हुए स्कूली बसों के अलावा तीन बसें जनता के लिए लगाने, मेडिकल वैन की सुविधा देने की मंजूरी दी। वहीं वर्ल्ड बैंक एई वरुण कुमार वर्मा ने कहा पुल की 7 करोड़ की डीपीआर शासन को भेज दी गयी है, इसके टेंडर जल्दी ही होंगे। ईई लोनिवि आरके मंमगाई ने कहा की तकनीकी जांच के बाद जर्जर पाए गए दो सौ वर्ष पुराने पुल को बन्द किया गया।

एसडीएम के आश्वासन के बाद जनता ने जहां चक्का जाम खत्म किया, वहीं पालिका अध्यक्ष कोटियाल ने भी 4 जनवरी से किये जाने वाले आमरण अनशन को स्थगित कर दिया। लोगो के आक्रोश को देखते यहां भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। चक्का जाम से पौड़ी,ाषकेश, दिल्ली आदि जा रहे यात्रियों को काफी मुश्किल बनी रही। आंदोलनकारियों ने सिर्फ बीमार लोगों को ही जाने दिया। प्रदर्शन में सभासद अरुण मिश्रा, रूपेश गुसाई, सब्बल सिह, अर्जुन नेगी, जहोरी लाल, अनुसूया, माया, रुकमणि, सरस्वती, चित्रा, जयंती देवी ,सरिता कर्नाटक आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *