जम्मू-कश्मीर: सुरक्षाबलों ने पुंछ में आतंकियों के ठिकाने से कएऊ किया बरामद, सर्च अभियान जारी

Spread the love

श्रीनगर, एजेंसी। जम्मू-कश्मीर में पुंछ जिले के सुरनकोट इलाके में सुरक्षाबलों ने रविवार को आतंकवादियों के एक गुप्त ठिकाने पर छापे मारे और कम से कम सात इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) किए। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर सुरनकोट में ज़ैरत पीर तंडोला के दारा सांगला इलाके में सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान शुरू किया गया। इस दौरान सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों के एक ठिकाने का भंडाफोड़ करके वहां से सात आईईडी और एक वायरलेस सेट बरामद किया गया। अंतिम सूचना मिलने तक तलाशी अभियान जारी था। सुरक्षा बलों ने क्षेत्र की घेराबंदी कर दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *