जम्मू-कश्मीर: राजोरी जिले के नियंत्रण रेखा पर गोलाबारी में दो जवान शहीद, मौके पर सेना के वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे

Spread the love

राजोरी , एजेंसी। राजोरी जिले में नियंत्रण रेखा पर अग्रिम क्षेत्र में वीरवार को संदिग्ध गोलाबारी में सेना के दो जवान शहीद हो गए। अधिकारियों ने बताया कि घटना हंजन वाली इलाके में हुई है। बताया कि शहीद जवानों को गोली लगी है। सैनिकों की पहचान प्राथमिक तौर पर सार्वजनिक नहीं की गई है। दोनों सैनिक अग्रिम स्थान पर तैनात थे।
दिसबंर 2021 में कुपवाड़ा सैन्य र्केप के अंदर हवलदार ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। उसकी पहचान शिंदे संदीप अर्जुन के तौर पर हुई है। वह द्रंग्यारी चौकीबल में तैनात थे। घटना सुबह 4रू30 बजे हुई जब शिंदे ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। उन्हें अन्य जवान श्रीनगर के सैन्य अस्पताल ले ले गए जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।
इस बारे में केस दर्ज कर लिया गया है। इसी माह रामबन में कंपनी कमांडर की जिम्मेदारी संभालने वाले मेजर ने सर्विस राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। 23 राष्ट्रीय राइफ्ल्स की अल्फा कंपनी की महू बल पोस्ट पर तैनात मेजर की पहचान परविंदर सिंह पुत्र रशपाल सिंह निवासी प्रियदर्शनी विहार नई दिल्ली के रूप में हुई। पुलिस ने संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि रात साढ़े दस बजे मेजर परविंदर सिंह की आत्महत्या की सूचना दी गई। मेजर परविंदर 23 आरआर में पिछले दिनों ही कंपनी कमांडर बनाए गए थे। रात को अपने क्वार्टर में उन्होंने एके राइफल से खुद को गोली मार ली।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और प्राथमिक जांच पूरी कर शव को कब्जे में ले लिया। रविवार को पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव सेना को सौंप दिया गया। पुलिस के अनुसार मामले की छानबीन की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *