प्रदेश के प्रत्येक अस्पताल में खुले जन औषधी केंद्र

Spread the love

स्व. सरोजनी देवी लोक विकास समिति ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : स्व. सरोजनी देवी लोक विकास समिति के प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों में प्रधानमंत्री जन औषधी केंद्र खोलने की मांग की है। कहा कि जनता के हित को देखते हुए इस पर गंभीरता से ध्यान दिया जाना चाहिए। योजना के धरातल पर उतरने से गरीब परिवार के लोगों को बेहतर लाभ मिलेगा।
मंगलवार को समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह नेगी ने इस संबंध में मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। उन्होंने कहा कि गरीब परिवारों को सस्ती दवा उपलब्ध करवाने के लिए केंद्र सरकार की ओर से प्रधानमंत्री जन औषधी केंद्र योजना चलाई गई है। लेकिन, उत्तराखंड राज्य में अब भी कई सरकारी अस्पतालों में यह योजना रंग नहीं ला पाई है। नतीजा गरीब परिवारों को अब भी मेडिकल स्टोर से महंगी दवा खरीदनी पड़ रही है। आर्थिक तंगी के कारण कई लोग बेहतर उपचार तक नहीं करवा पाते। कहा कि अस्पतालों में जन औषधी केंद्र खोलने के बाद चिकित्सकों को भी पर्चे में जैनरिक दवाएं लिखने के निर्देश दिए जाने चाहिए। इससे जरूरतमंदों को काफी राहत मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *