सरकारी अस्पतालों में स्थापित हो जन औषधि केंद्र

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: स्व.सरोजनी देवी लोक विकास समिति ने सरकारी अस्पतालों में जन औषधि केंद्र स्थापित करने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष को ज्ञापन दिया है। कहा कि सरकार की इस योजना से गरीब परिवार के सदस्यों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं को लाभ मिलेगा। समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह नेगी ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण को ज्ञापन भेजा। कहा कि वर्तमान में अंग्रेजी दवाओं के दाम लगातार आसमान छूते जा रहे हैं। ऐसे में गरीब परिवार का समक्ष उपचार करवाना व दवाएं खरीदना मुश्किल हो गया है। कहा कि सरकार को प्रत्येक सरकारी अस्पताल में अनिवार्य रूप से जन औषधि केंद्र स्थापित करना चाहिए। साथ ही चिकित्सकों को भी जैनरिक दवाएं लिखने के निर्देश दिए जाने चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *