बेस अस्पताल में दोबारा शुरू हो जन औषधि केंद्र

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: स्व. सरोजनी देवी लोक विकास समिति ने बेस चिकित्सालय में लंबे समय से बंद जन औषधि केंद्र को फिर से संचालित करने की मांग की है।
इस संबध में क्षेत्रीय विधायक ऋतु खंडूड़ी भूषण को सौंपे ज्ञापन में समिति अध्यक्ष राजेंद्र सिंह नेगी ने कहा है कि वर्तमान समय में अंग्रेजी दवाओं की आसमानी छूती कीमतों के कारण तंगी में जीवनयापन करने वाले परिवारों के रोगियों पर जीवन रक्षा का संकट गहराता जा रहा है। इसलिए भारत सरकार की ओर से आम जन को सस्ती दवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रत्येक राजकीय चिकित्सालय में जन औषधि केद्र के संचालन की व्यवस्था की गई है, लेकिन कोटद्वार स्थित बेस चिकित्सालय में स्थापित जन औषधि केंद्र भारत सरकार के जन हित के इस फैसले पर प्रहार है। यह केंद्र लंबे समय से बंद है, और रोगियों को मेडिकल स्टोरों से महंगी दवाई खरीदने पर मजबूर होना पड़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *