जन चेतना मंच ने शहर की समस्याओं के निराकरण की मांग

Spread the love

 

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : जन चेतना मंच ने जिलाधिकारी से शहर में पूर्व की भांति विभिन्न स्थानों से टैक्सी वाहनों का संचालन करने, पेयजल की समुचित व्यवस्था करने सहित विभिन्न समस्याओं के निस्तारण की मांग की। कहा कि जब से टैक्सी वाहनों का संचालन श्रीनगर बस स्टेशन के प्रथम तल से किया जा रहा है तब से इसका असर स्थानीय व्यापारियों के कारोबार पर भी पड़ा है। उन्होंने पूर्व की भांति शहर में टैक्सी वाहनों का संचालन करवाने व शहर के विभिन्न स्थानों में बनी पार्किंग को पर्यटकों और स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए खुलवाने की मांग की है।
बुधवार को मंच के दलवीर सिंह नेगी, मनमोहन सिंह रावत, भुवन डोभाल, अवतार सिंह रावत, दिनेश नेगी, दीपक, संजय कुमार, अनिल आदि ने डीएम से मुलाकात करते हुए कहा कि नगर पालिका क्षेत्र में जनहित से जुड़ी कई समस्याएं हैं। कहा कि मौजूदा समय में पालिका में प्रशासक तैनात हो गया है। उन्होंने शहर में लावारिस पशुओं व कुत्तों की समुचित व्यवस्था करवाने, शहर में मौजूद शौचालयों की नियमित सफाई करवाने, पौड़ी चिकित्सालय में वरिष्ठ चिकित्सकों की तैनाती करने, शहर के प्राकृतिक पेयजल स्रोतों का संरक्षण करने सहित विभिन्न समस्याओं के निराकरण की मांग की है। कहा कि पूर्व में पौड़ी शहर में टैक्सी वाहनों का संचालन सिविल लाइन, एजेंसी चौक, माल रोड, बस स्टेशन से किया जाता है। तब स्थानीय व्यापारियों को भी इसका लाभ मिलता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *