यमुना की स्वच्छता को लेकर जन चेतना यात्रा निकाली

Spread the love

उत्तरकाशी। विश्व प्रसिद्घ यमुनोत्री धाम के अंतिम पड़ाव जानकीचट्टी में अनमोल ग्राम स्वराज संस्थान एवं सामाजिक संगठन महादेव सेना के तत्वावधान में शुक्रवार को सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा एवं यमुना सफाई जनजागरण महोत्सव का कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हुआ। महोत्सव में स्थानीय उत्पाद और पहाड़ी व्यंजनों के पकवान मुख्य आकर्षण रहेंगे।
इस मौके पर कार्यक्रम के संयोजक राजेंद्र सेमवाल ने कहा कि विगत वर्षों से गंगा और यमुना की अविरल धारा के लिए हमारा संस्थान समय-समय पर इस प्रकार के आयोजन करता रहता है और सरकार के माध्यम से भी इस ओर सकारात्मक सफल प्रयास लगातर किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा है कि श्रीमद्भागवत भागवत कथा व जनजागरण महोत्सव के माध्यम से मां यमुना एवं मां गंगा के महत्व के बारे में लोगों का जागरूक करेंगे। कार्यक्रम में महादेव सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोविंद बल्लभ भट्ट, उपाध्यक बद्री प्रसाद उनियाल, महासचिव दीपक पुरोहित, सचिव गीता बिष्ट, कुसुम कंडवाल, सरिता भारद्वाज, सुनिता सेमवाल, संदीप राणा, सूरज लोहनी, रमेश डिमरी, हिंदू संगठन के प्रखर प्रवक्ता करण शर्मा, महिपाल सिंह पुंडीर, जगमोहन सिंह रावत, अजय डोभाल, प्रमोद अवस्थी, प्रकाश हरबोला आदि शामिल रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *