जन चेतना यात्रा 23 मार्च से निकालेंगे

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : गो माता की सेवा और सुरक्षा के लिए 21 मार्च 2023 से पूरे गढ़वाल क्षेत्र में जन चेतना यात्रा निकाली जाएगी। राम गोधाम समिति के संरक्षक और समाजसेवी मोहन काला ने बताया कि सड़कों पर घूम रही गो माता को आश्रय देने व उसकी सेवा व सुरक्षा के लिए यह यात्रा निकाली जा रही है। कहा जगह-जगह लोगों ने गाय को सड़कों पर छोड़ दिया है। जिससे गाय माता सड़कों पर दुर्घटनाग्रस्त हो जाती हैं। जिससे हमारी संस्कृति व धार्मिक मान्यता को बड़ा आघात लग रहा है। उन्होंने कहा कि जनचेतना यात्रा के माध्यम से लोगों को गो पालन और गो शालाओं का निर्माण करने के लिए जागरूक किया जाएगा। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *