जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली। राजकीय इंटर कॉलेज सतपुली की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर के तीसरे दिन नशामुक्ति जन जागरूकता रैली निकाली गई।
कार्यक्रम अधिकारी देव कुमार के नेतृत्व में ग्राम कुड़ीधार में नशामुक्ति जनजागरूकता रैली निकाली। गांव के लोगों को शुभ कार्यों विवाह, मुंडन संस्कार, देवी पूजा आदि में मदिरापान का प्रयोग न करने के लिए प्रेरित किया, क्योंकि “शादी तमाशा नहीं संस्कार हैं फिर शराब का क्यों प्रचार हैं”। गांव में मातृ शक्ति ने संकल्प पत्र हस्ताक्षर कर सहमति दी कि वह शादी व अन्य कार्यक्रमों में मदिरापान का सेवन कदापि नहीं होने देंगे। स्वयं सेवियों ने गांव में अभियान चलाकर रास्ते की सफाई की।