जन कल्याण शिविर 22 को कोट ब्लॉक में

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। जिला प्रशासन के तत्वाधान में आगामी 22 नवम्बर को कोट ब्लाक के कोटसाड़ा में प्रात: 11 बजे से जन कल्याण शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। साथ ही आम जनमानस की समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा।
जानकारी देते हुए मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगाईं ने बताया कि शासन से प्राप्त दिशा निर्देशों के अनुसार शिविर आयोजित किया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी ने शिविर की सभी आवश्यक तैयारियों के साथ ही इसके वृहद प्रचार-प्रसार के लिए संबंधित खंड विकास अधिकारी व उप जिलाधिकारी को निर्देश जारी किये हैं। इसके अलावा समाज कल्याण, उद्यान, कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, पशुपालन, ग्राम्य, जलागम, बाल विकास, खाद्य आपूर्ति, वन, राजस्व एवं पंतायतीराज आदि विभागों के द्वारा प्रमाण पत्र के साथ ही अन्य जरूरी जानकारी देने को कहा है। जबकि विद्युत व पेयजल विभाग को बिलों के संशोधन तथा बकाया राशि की वसूली तथा सहकारिता, ग्रामोद्योग, सेवायोजन आदि विभागों को कैरियर काउंसलिंग करने के भी निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि तहसील स्तर से जन विकास शिविरों में प्राप्त होने वाली शिकायतों, समस्याओं अथवा सुझाव आदि को अलग से पंजीकृत किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *