बदहाल सफाई व्यवस्था पर जनाधिकार मंच ने जताया रोष

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : लगातार बढ़ रहे डेंगू के बाद भी सफाई व्यवस्था को लेकर दिखाई जा रही लापरवाही पर जनाधिकार मंच ने रोष व्यक्त किया है। कहा कि नगर निगम सफाई व्यवस्थाओं को सुधारने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रहा है।
समस्या को लेकर मंच के अध्यक्ष आशाराम ने नगर आयुक्त वैभव गुप्ता को ज्ञापन दिया। बताया कि कोटद्वार नगर निगम बनने के बाद क्षेत्रवासियों को बेहतर विकास की उम्मीद थी। लेकिन, नगर निगम सफाई व्यवस्था भी नहीं सुधार पा रहा है। वार्डों में जगह-जगह नालियों में पानी जमा हुआ है। सार्वजनिक स्थानों पर पड़ी गंदगी संक्रामक बीमारियों को न्यौता दे रही है। दुर्गंध के कारण आमजन का सांस लेना भी दूभर होता जा रहा है। शहर में लगातार बढ़ रहे डेंगू के मरीजों की संख्या के बाद भी निगम लापरवाह बना हुआ है। मंच ने वार्डों में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ ही कीटनाशक का छिड़काव करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *