जयन्त प्रतिनिधि।
रूद्रप्रयाग : जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की अध्यक्षता में आगामी सोमवार को जिला कार्यालय सभागार में जनसंवाद/जनता दरबार कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर समस्त विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे जिससे दर्ज समस्याओं का यथासंभव मौके पर ही निस्तारण किया जा सके।
प्रत्येक सोमवार को जिला कार्यालय सभागार में प्रात: 10 बजे से 12 बजे तक जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है, जिससे जनप्रतिनिधियों सहित स्थानीय ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण किया जा सके। बीते सोमवार को महावीर जयंती अवकाश होने के कारण आगामी जन संवाद/जनता दरबार कार्यक्रम सोमवार (06 अप्रैल) को निर्धारित समय के अनुसार जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित होगा। जिलाधिकारी ने समस्त विभागीय अधिकारियों को समयानुसार उपस्थित होने हेतु निर्देशित किया है।