भराड़ीसैंण में होगा जनता विधान सभा सत्र

Spread the love

चमोली। ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में विधानसभा का ग्रीष्मकालीन के साथ ही शीतकालीन सत्र भी आयोजित न होने पर समिति ने नाराजगी जताई है। इसलिए 29 नबंवर को भराड़ीसैंण विधानसभा के मुख्य गेट पर स्थाई राजधानी गैरसैंण संयुक्त संघर्ष समिति जनता विधान सभा सत्र का आयोजन करेगी। यह जानकारी संघर्ष समिति के अध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट ने दी। बताया की सरकार को गैरसैंण की याद दिलाने के लिए ऐसा किया जा रहा है। कहा कि इसके लिए तैयारियां की जा रही है सत्र 29 नबंवर को सुबह 11 बजे से अपराह्न 2 बजे तक चलेगा। इस संबंध में नायब तहसीलदार बल्लू लाल के माध्यम से मुख्यमंत्री को भी अवगत करा दिया है साथ ही शासन प्रशासन से सहयोग की मांग भी की गयी है। ज्ञापन में जसवंत सिंह, देवेन्द्र बिष्ट, अधिवक्ता केएस बिष्ट,राजेन्द्र बिष्ट, वीरेन्द्र लाल आर्य, मंगल व खुशहाल सिंह के हस्ताक्षर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *