जंगल की आग बनाती है जानवरों को हिंसक: हुकिल

Spread the love

-अब तक पौड़ी क्षेत्र में हो चुकी हैं 217 आग की घटनाएं
-321 हैक्टेयर वन भूमि हुई है जंगलों की आग से प्रभावित
जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी।
जनपद क्षेत्र में अब तक जंगल की आग से 321 हैक्टेयर वन भूमि प्रभावित हो चुकी है। जिसमें आग से लाखों की वन संपदा भी खाक हो गई है। वहीं प्रसिद्ध शिकारी जॉय हुकिल ने भी स्थानीय निवासियों से जंगलों को आग से बचाने की अपील की है। हुकिल का कहना है कि जंगलों की आग से जंगली जानवर हिंसक हो जाते हैं। जिसका नुकसान आम जन को उठाना पड़ता है।
पौड़ी जनपद के रिजर्व फारेस्ट व सिविल सोयम कई जंगल आग से धधक रहे हैं। पिछले वर्ष नवंबर माह से अब तक 217 आग की घटनाएं हो चुकी हैं। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जंगलों की आग पर नियंत्रण के पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं प्रसिद्ध शिकारी जॉय हुकिल ने कहा कि जंगलों की आग से गुलदार का भोजन भी जलकर खाक हो रहा है। ऐसे में गुलदार बस्तियों की ओर रुख कर सकते हैं। हुकिल ने कि जंगलों में प्रयाप्त मात्रा में भोजन न मिलने से गुलदार अधिक हिंसक हो जाएगा। जिसका खामियाजा स्थानीय निवासियों को भुगतना पड़ता है। हुकिल ने स्थानीय निवासियों को जंगलों की आग बुझाने में वन विभाग का सहयोग करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *