जंगलों में लगी आग, चारों ओर छाई है धुंध, आंखों में हो रही जलन

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी।
शहर क्षेत्र के आस-पास जंगल आग से धधक रहे हैं। जंगलों की आग से पूरे क्षेत्र में धुंध फैली हुई है। जिससे स्थानीय निवासियों को आंखों में जलन व पानी आने की समस्या से जूझना पड़ रहा है। वहीं वन विभाग का कहना है कि जंगलों की आग पर नियंत्रण के पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही रैकी भी की जा रही है।
पिछले वर्ष नवंबर माह से जंगल आग से धधक रहे हैं। वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पिछले नवंबर माह से अब तक जंगलों तें आग की 97 घटनाएं हो चुकी हैं। इन घटनाओं में 217 हैक्टेयर वन भूमि प्रभावित हुई है। जंगलों की आग से लाखों की वन संपदा भी खाक हुई है। इन दिनों भी पौड़ी शहर के चारों ओर जंगल आग से धधक रहे हैं। जंगलों की आग का धुआं शहर क्षेत्र में भी फैल रहा है। स्थानीय निवासी अनिल कुमार, सुरेश चंद्र बड़थ्वाल आदि ने कहा कि धुएं से आखों में जलन व आखों से पानी आने की समस्या हो रही है। इसके अलावा बुजुर्ग दमे के मरीजों को भी धुएं से खासी परेशानी हो रही है। वहीं डीएफओ गढ़वाल केएस रावत का कहना है कि वनों की आग पर नियंत्रण के लिए पूरे प्रयास किए जा रहे हैं।

कैसे करें आखों की हिफाजत
-धुएं से आंखों में जलन होने पर आंखों को मलें नहीं।
– बार बार आंखों को पानी से धोएं
– धुएं से बचने के लिए चश्मों का प्रयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *