अल्मोड़ा में जननायक ड़ शमशेर की 76वीं जयंती मनाई

Spread the love

अल्मोड़ा। शमशेर स्मृति समारोह समिति की ओर से शुक्रवार को समाजसेवी ड़ शमशेर सिंह बिष्ट की 76वीं जयंती पर उन्हें याद किया गया। इस दौरान गोष्ठी आयोजित कर उत्तराखंड के जनमुद्दों समेत वर्तमान में विस चुनाव में राजनीतिक दलों की भूमिका पर चर्चा की गई।
शुक्रवार को उलोवा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में स्व़ बिष्ट की उत्तराखंड के विभिन्न जन आंदोलनों में भागीदारी और समाज के प्रति उनके समर्पण भाव को याद किया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने वन आंदोलन, नशा नहीं रोजगार दो आंदोलन, राज्य आंदोलन समेत नदी बचाओ आंदोलनों को याद कर चर्चा की। उत्तराखंड के जनमुद्दों पर वर्तमान चुनावों में राजनीतिक दलों की चुप्पी पर अफसोस जताया गया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पलायन, भू-कानून, वनाधिकार कानून, राजधानी गैरसैंण, जंगली जानवरों की समस्याएं प्रमुख हैं, जिन पर किसी भी राजनीतिक दल का ध्यान नहीं है। यहां उलोवा के जंगबहादुर थापा, दयाष्ण कांडपाल, वरिष्ठ अधिवक्ता जगत रौतेला, पूरन चंद्र तिवारी, अयजमित्र सिंह बिष्ट, कुणाल तिवारी, रेवती बिष्ट, नवीन पाठक, बिशन दत्त जोशी, अदिति बिष्ट, माधुरी मेहता, पुष्पा बिष्ट, सूरज टम्टा, कुंदन सिंह, आराध्य सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *