जनपद में कोरोना संक्रमितों की संख्या हुई 62

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। पौड़ी गढ़वाल में कोरोना पॉजीटिव आने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। जनपद में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 62 हो चुकी है। गत
शनिवार देर सांय नौ लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसमें 2 थलीसैंण, 3 यमकेश्वर और चार कोटद्वार तहसील के लोग शामिल है। इनमें से दो लोगों की
मौत होने के बाद उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर में स्थापित वार रूम से प्राप्त सूचना के अनुसार जनपद में वर्तमान समय में 30 रोगी आइसोलेशन में भर्ती है। 10
जिला अस्पताल पौड़ी, 10 बेस अस्पताल श्रीकोट श्रीनगर, 10 बेस अस्पताल कोटद्वार में भर्ती है। जबकि जनपद में 265 लोगों को क्वारंटाइन में रखा गया है। जिनमें
07 गढ़वाल मण्डल विकास निगम चीला, 15 गढ़वाल मण्डल विकास निगम पौड़ी, 16 एसजीआरआर कोटद्वार पदमपुर, 49 गीता भवन स्वर्गाश्रम ट्रस्ट, 14 परमार्थ
निकेतन स्वर्गाश्रम ट्रस्ट, 35 पीजी कॉलेज कोटद्वार, 26 हिन्दू पंचायती धर्मशाला, 10 गढ़वाल मण्डल विकास निगम खिर्सू, 45 लक्ष्मणझूला परमार्थ निकेतन, 27
आयुर्वेदिक हॉस्पिटल सिम्बलचौड, 12 ऑडोटोरियम नगर निगम कोटद्वार, 09 वानप्रस्थ आश्रम ट्रस्ट में क्वारंटाइन पर है। जनपद से अब तक आइसोलेशन से भर्ती
314 कोरोना संदिग्ध लोगों का सैम्पल जांच हेतु भेजा गया। जिनमें से 235 की रिर्पोट निगेटिव, 46 की लंबित तथा 33 पॉजिटिव रिपोर्ट आई चुकी है। वहीं
क्वारंटाइन आदि अन्य स्थलों में बाहर से आये 970 लोगों का रेण्डम रूप से ली गई सैम्पल जांच हेतु भेजा गया। जिनमें से 818 की रिपोर्ट निगेटिव, 123 की
लंबित है। जबकि 29 पॉजिटिव आ चुकी है। जिसमें 02 संक्रमित जनपद टिहरी जनपद के है। जनपद में 13901 लोगों को विभिन्न क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की
निगरानी पर होम क्वारंटाइन में रखा गया है। वहीं जनपद में 13 जून 2020 तक प्रदेश, जनपद के बाहर से जनपद की 1174 ग्राम पंचायतों में से 1134 ग्राम
पंचायतों में पहुंचे करीब 59874 लोग अपने-अपने गांव पहुंच चुके है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *