जनपद में 61 रोगी आइसोलेशन वार्ड में भर्ती

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। जनपद में वर्तमान में 61 रोगी आइसोलेशन में भर्ती है। जबकि जनपद में 472 लोगों को क्वारंटाइन में रखा गया है। जनपद में 18300 लोगों को विभिन्न क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की निगरानी पर होम क्वारंटाइन में रखा गया है। वहीं जनपद में 25 मई तक कुल 42620 स्थानीय लोग अपने घर पहुंच गये है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर में स्थापित वार रूम से प्राप्त सूचना के अनुसार जनपद में वर्तमान में 61 रोगी आइसोलेशन में भर्ती है। 35 जिला अस्पताल पौड़ी, 15 बेस अस्पताल श्रीकोट श्रीनगर, 05 पीएचसी कलालघाटी, 06 बेस अस्पताल कोटद्वार में भर्ती है। जबकि जनपद में 472 लोगों को क्वारंटाइन में रखा गया है। जिनमें 05 गढ़वाल मण्डल विकास निगम कण्वाश्रम, कोटद्वार, 14 गढ़वाल मण्डल विकास निगम पौड़ी, 25 गढ़वाल मण्डल विकास निगम कौड़िया कैम्प कोटद्वार, 08 आयुष अस्पताल सिंबलचौड, 03 गढ़वाल मण्डल विकास निगम चीला, 06 परमार्थ निकेतन स्वर्गाश्रम, 137 एसजीआरआर कोटद्वार, 180 पीजी कॉलेज कोटद्वार, 39 गढ़वाल मण्डल विकास निगम खिर्सू, 25 ऑडोटोरियम कोटद्वार, 02 होटल सन एन स्नो, 30 हिन्दू पंचायत धर्मशाला में क्वारंटाइन पर है। जनपद से अब तक आइसोलेशन से भर्ती 216 कोरोना संदिग्ध लोगों का सैम्पल जांच हेतु भेजा गया। जिनमें से 154 की रिपोर्ट निगेटिव, 7 की पॉजिटिव और 55 रिपोर्ट लंबित है। क्वारंटाइन आदि अन्य स्थलों में बाहर से आये 279 लोगों का रेण्डम रूप से ली गई सैम्पल जांच हेतु भेजा गया। जिनमें से 168 की रिपोर्ट निगेटिव, 108 लंबित, 03 पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। जनपद में 18300 लोगों को विभिन्न क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की निगरानी पर होम क्वारंटाइन में रखा गया है। वहीं जनपद में 25 मई 2020 तक प्रदेश, जनपद के बाहर से जनपद की 1174 ग्राम पंचायतों में से 1134 ग्राम पंचायतों में कुल 42620 स्थानीय लोग अपने घर पहुंच गये है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से इन लोगों की जांच की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *