जनपद में 86 रोगी आइसोलेशन में भर्ती, 189 रिपोर्ट का इंतजार

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। जनपद में वर्तमान में 86 रोगी आइसोलेशन में भर्ती है। जबकि जनपद में 791 लोगों को क्वारंटाइन में रखा गया है। जनपद की अभी 189 कोरोना संदिग्धों की रिपोर्ट लंबित है। जनपद में 27202 लोगों को विभिन्न क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की निगरानी पर होम क्वारंटाइन में रखा गया है। वहीं जनपद में 31 मई 2020 तक 50851 लोग अपने-अपने गांव पहुंच गये है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर में स्थापित वार रूम से प्राप्त सूचना के अनुसार जनपद में वर्तमान में 86 रोगी आइसोलेशन में भर्ती है। 36 जिला अस्पताल पौड़ी, 28 बेस अस्पताल श्रीकोट श्रीनगर, 05 पीएचसी कलालघाटी, 17 बेस अस्पताल कोटद्वार में भर्ती है। जबकि जनपद में 791 लोगों को क्वारंटाइन में रखा गया है। जिनमें 05 गढ़वाल मण्डल विकास निगम कण्वाश्रम, 51 गढ़वाल मण्डल विकास निगम चीला, 36 जीआईसी सुखरों, 12 गढ़वाल मण्डल विकास निगम पौड़ी, 82 गढ़वाल मण्डल विकास निगम कौडिया कैम्प कोटद्वार, 116 एसजीआरआर कोटद्वार, 76 गीता भवन स्वर्गाश्रम ट्रस्ट, 140 पीजी कॉलेज कोटद्वार, 39 गढ़वाल मण्डल विकास निगम खिर्सू, 72 लक्ष्मणझूला परमार्थ निकेतन, 13 होटल मुमुक्षु पौड़ी, 38 बारात घर, 38 न्यू केवि, 16 गढवाल मंडल विकास निगम लैंसडौन, 57 ओल्ड केवि में क्वारंटाइन पर है। जनपद से अब तक आइसोलेशन से भर्ती 233 कोरोना संदिग्ध लोगों का सैम्पल जांच हेतु भेजा गया। जिनमें से 180 की रिपोर्ट निगेटिव, 16 की पॉजिटिव आई है तथा 37 की लंबित है। क्वारंटाइन आदि अन्य स्थलों में बाहर से आये 438 लोगों का रेण्डम रूप से ली गई सैम्पल जांच हेतु भेजा गया। जिनमें से 268 की रिपोर्ट निगेटिव, 18 पॉजिटिव आई है। जबकि 152 की रिपोर्ट लंबित है। जनपद में 27202 लोगों को विभिन्न क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की निगरानी पर होम क्वारंटाइन में रखा गया है। वहीं जनपद में 31 मई 2020 तक प्रदेश, जनपद के बाहर से जनपद की 1174 ग्राम पंचायतों में से 1134 ग्राम पंचायतों में करीब 50851 लोग अपने-अपने गांव पहुंच गये है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *