जनपद में अब तक 17 कोरोना मरीज हुए स्वस्थ्य

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। जनपद में वर्तमान समय में 75 रोगी आइसोलेशन में भर्ती है। जनपद में 43 कोरोना पॉजिटिव केस आया है। जिनमे से 17 लोगों को उपचार के बाद स्वस्थ्य होने पर छुटटी मिल गई है। वर्तमान में 25 कोरोना संक्रमित रोगी आईसोलेशन में भर्ती है। जबकि जनपद में 477 लोगों को क्वारंटाइन में रखा गया है। जनपद में 33445 लोगों को विभिन्न क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की निगरानी पर होम क्वारंटाइन में रखा गया है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर में स्थापित वार रूम से प्राप्त सूचना के अनुसार जनपद में वर्तमान समय में 75 रोगी आइसोलेशन में भर्ती है। 30 जिला अस्पताल पौड़ी, 19 बेस अस्पताल श्रीकोट श्रीनगर, 03 सीएचसी कलालघाटी, 23 बेस अस्पताल कोटद्वार में भर्ती है। जनपद से अब तक आइसोलेशन से भर्ती 281 कोरोना संदिग्ध लोगों का सैम्पल जांच हेतु भेजा गया। जिनमें से 202 की रिपोर्ट निगेटिव, 24 की पॉजिटिव और 55 की लंबित है। क्वारंटाइन आदि अन्य स्थलों में बाहर से आये 788 लोगों का रेण्डम रूप से ली गई सैम्पल जांच हेतु भेजा गया। जिनमें से 474 की रिपोर्ट निगेटिव, 19 की पॉजिटिव और 295 की लंबित है। जनपद में 43 कोरोना पॉजिटिव केस आया है। जिनमे से 17 लोगों को उपचार के बाद स्वस्थ्य होने पर छुटटी मिल गई है। वर्तमान में 25 कोरोना संक्रमित रोगी आईसोलेशन में भर्ती है। जबकि जनपद में 477 लोगों को क्वारंटाइन में रखा गया है। जिनमें 13 गढ़वाल मण्डल विकास निगम कण्वाश्रम, 51 गढ़वाल मण्डल विकास निगम चीला, 8 जीआईसी सुखरों, 7 गढ़वाल मण्डल विकास निगम पौड़ी, 41 गढ़वाल मण्डल विकास निगम कौड़िया कैम्प कोटद्वार, 125 एसजीआरआर कोटद्वार, 98 गीता भवन स्वर्गाश्रम ट्रस्ट, 9 परमार्थ निकेतन स्वर्गाश्रम ट्रस्ट, 18 पीजी कॉलेज कोटद्वार, 28 हिन्दु पंचायती धर्मशाला, 45 लक्ष्मणझूला परमार्थ निकेतन, 2 बारात घर, 26 आयुवेर्दिक हॉस्पिटल सिम्बलचौड़, 6 गढवाल मंडल विकास निगम लैंसडौन में क्वारंटाइन पर है। जनपद में 33445 लोगों को विभिन्न क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की निगरानी पर होम क्वारंटाइन में रखा गया है। वहीं जनपद में 5 जून 2020 तक प्रदेश, जनपद के बाहर से जनपद की 1174 ग्राम पंचायतों में से 1134 ग्राम पंचायतों में करीब 54618 लोग अपने-अपने गांव पहुंच चुके है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *