जनपद प्रभारी मंत्री आज से भ्रमण पर

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी।
जनपद पौड़ी प्रभारी मंत्री बिशन सिंह चुफाल 2 अप्रैल से दो दिवसीय जनपद भ्रमण पर रहेगें। मंत्री विशन सिंह चुफाल 2 अप्रैल को सांय पौने पांच बजे कार द्वारा कीर्तिनगर से प्रस्थान कर पांच बजे श्रीनगर पहुंचेंगे। जहां मंत्री पर्यटक आवास गृह श्रीनगर में पार्टी कार्यकर्ताओं से भेंटवार्ता करेंगे। तत्पश्चात मंत्री श्रीनगर से प्रस्थान कर पौड़ी मुख्यालय पहुंचेंगे। जहां पार्टी कार्यकर्ताओं से भेंटवार्ता करेंगे। रात्रि विश्राम सर्किट हाउस पौड़ी में करेंगे। 3 अप्रैल को मंत्री बजे विकास भवन सभागार पौड़ी में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। बैठक के उपरान्त पौड़ी से काशीपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *