भाजपा की नीतियों से जनता त्रस्त

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी की ओर से भेजे गए विधानसभा लैंसडौन के कॉ-ओर्डिनेटर संजय शुक्ला ने विधानसभा लैंसडौन के विभिन्न न्यायपंचायतों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने आमजन से वार्ता कर क्षेत्र में कांग्रेस की स्थिति जांची। उन्होंने दावा किया कि जनता कांग्रेस के साथ है और आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस जीत दर्ज कर सरकार बनाएगी।
गुरुवार को लैंसडौन विधानसभा के विभिन्न न्यायपंचायतों की तीन दिवसीय दौरे की रिपोर्ट जिलाध्यक्ष डा. चन्द्रमोहन खर्कवाल को सोंपते हुए संजय शुक्ला ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश की जनता भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों भ्रष्टाचार, महंगाई, बेरोजगारी से तंग आ चुकी है। विगत पांच सालों में विधानसभा लैंसडौन में विकास का एक भी कार्य नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि अब लैंसडौन की जनता परिवर्तन का मन बना चुकी है। इस दौरान पूर्व दर्जाधारी राज्य मंत्री विजय नारायण सिंह, वीडी नवानी, जितेन्द्र भाटिया आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *