आईपीएल की ड्रीम11 टीम बना करोड़पति बने जसपाल

Spread the love

चमोली। जब से ड्रीम11 सहित अन्य प्लेटफार्म पर टीम बनाकर लोग आईपीएल खेलने लगे हैं तब से कई लोग करोड़पति भी बने हैं। पिछले कुछ साल से देंटेसी लीग में किसकी किस्मत कब बदल जाए इसके बारे में कुछ नही कहा जा सकता, चमोली जिले विकासखंड घाट के ग्राम पंचायत कनोल निवासी जसपाल सिंह नेगी रातों-रात करोड़पति बन गए। जसपाल सिंह नेगी जो कि भारतीय सेना के जवान हैं। उन्होंने ड्रीम11 में एक करोड़ रुपये जीते हैं। उनकी इस जीत पर उनका परिवार और उनके गांव में खुशी की लहर है। एक आर्मी का जवान करोड़पति बन गया है। इस पर किसी को यकीन नहीं हो रहा है कि उनके गांव का लघ्ड़का एक दम से करोड़पति बन गया है। वहीं बता दें कि आर्मी के जवान जसपाल सिंह रावत को वहां की विधायक मुन्नी देवी शाह ने भी बधाई दी है। सोशल मीडिया के जरिए विधायक ने अपने चमोली जिले के जवान को ड्रीम11 में एक करोड़ रुपए जीतने पर बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *