जसपाल भारती ने दिया भाजपा से त्यागपत्र

Spread the love

रुद्रप्रयाग। बीते कई सालों से भाजपा के कर्मठ और निष्ठावान कार्यकर्ता जसपाल भारती ने पार्टी की प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया है। उन्होंने भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश उनियाल को दिए त्यागपत्र को स्वीकार करने का आग्रह किया है। भाजपा जिलाध्यक्ष को भेजे त्यागपत्र में जसपाल भारती ने कहा कि भाजपा ने उन्हें मान सम्मान दिया और विभिन्न पदों पर मनोनीत करते हुए पहचान दिलाई। इसके लिए वह पार्टी और सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताते हैं। कहा कि घरेलू जिम्मेदारी अधिक होने से वह पार्टी को समय नहीं दे पा रहे हैं इसलिए उन्होंने भाजपा की प्राथमिक, सक्रिय सदस्यता के साथ ही जिला कार्यकारिणी सदस्य से इस्तीफा दिया है। इधर निष्ठावान कार्यकर्ता के त्यागपत्र को भी लोग अलग अलग नजरिए से देख रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक पार्टी में उपेक्षा होने पर कार्यकर्ता ऐसे कदम उठा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *