ब्लाक स्तरीय प्रतियोगिताओं ने जसपुर ने झटके 32 पदक

Spread the love

 

काशीपुर। जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में ब्लक क्षेत्र के विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने 19 गोल्ड, चार सिल्वर व 9 कांस्य पदक के साथ जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसमें दस खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। सानिया व सुहानी कश्यप ने चौंपियनशिप जीती। ब्लक खेल समन्वयक केशव सिंह ने बताया, दो दिवसीय प्रतियोगिता में ब्लक से 56 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। वंशिका ने 600 मी़ में गोल्ड जीता। सानिया 100 मी़, 200 मी, 400 मी. फर्राटा दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर चौंपियन रही। शिवम कुमार ने लंबी व ऊंची कूद में पहला स्थान पाया। चाणक्य ने चक्का देंक में गोल्ड जीता। सुहानी कश्यप ने 800 मी़, 1500 मी़, 3000 मी़ दौड़ में पहला स्थान पाकर चौंपियनशिप जीती। वर्षा ने लंबी कूद व यश चौहान ने पोल वार्ड में गोल्ड जीता। काजल ने 100 मी़, व 200 मी़ में गोल्ड व 800 मीटर में कांस्य पदक जीता। यश हैमर थ्रो व अर्पित पोलवार्ड में पहला स्थान पाया। बताया, चयनित खिलाड़ी 28 अक्तूबर से महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कलेज देहरादून में आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय एथलेटिक्स स्पर्धा में प्रतिभाग करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *