जसवंत सिंह रावत की टीम रही प्रथम

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी: गोविन्द बल्लभ पंत इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी संस्थान ने एक आंतरिक हैकाथन आयोजित किया गया। जिसने युवा मनोबल को राष्ट्रीय स्तर पर उनके नवाचार और समस्या समाधान कौशल को प्रदर्शन करने का एक अद्वितीय मौका प्रदान किया। इसमें कुल 18 टीमों ने हिस्सा लिया। निर्धारित मूल्यांकन मानदंडों के आधार पर 14 टीमें चुनी गईं। शीर्ष तीन प्रदर्शन करने वाली टीमें में टीम जसवंत सिंह रावत ने पहला स्थान पाया। टीम बल्बासॉर ने दूसरा व टीम वैद्य ने तीसरा स्थान पाया। इस मौके पर संस्थान के प्रभारी निदेशक प्रो.वीएन कला, कमलजीत सिंह भाटिया, डा. जितेंद्र सिंह, सचिन नेगी, पुष्कर प्रवीण, अभिषेक गुप्ता आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *