18 जनवरी से शुरु होगी जात

Spread the love

 

श्रीनगर गढ़वाल : कीर्तिनगर ब्लॉक के डागर ग्राम सभा में स्थित मल्ड महादेव की विशाल जात करीब 12 सालों बाद शुरु होने जा रही है। तैयारियों को लेकर मल्ड महादेव मंदिर विकास समिति द्वारा ग्रामीणों के साथ एक बैठक आहूत की गई। ग्रामीणों ने कहा कि हर वर्ष यहां पर विशाल जात का आयोजन किया जाता रहा है, लेकिन पिछले 10 सालों से यहां पर केवल वार्षिक पूजा ही आयोजित हो पा रही थी। कहा कि इस बार मंदिर समिति ने सर्व सम्मति से निर्णय लिया है कि 18 जनवरी से मल्ड महादेव मंदिर में सात दिवसीय विशाल जात एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। मल्ड महादेव मंदिर विकास समिति के अध्यक्ष गुलाब सिंह नेगी ने कहा कि डागर पट्टी स्थित मल्ड महादेव मंदिर में 12 सालों बाद जात एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होने जा रहा है, जिसको लेकर मंदिर समिति द्वारा तैयारियों को देखते हुए ग्रामीणों के साथ विचार विमर्श किया गया। (एजेंसी)

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *