जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने के आरोपी पकड़े

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी।
पैठाणी थानाक्षेत्र के मिजगांव निवासी एक व्यक्ति के साथ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने व पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देने के 5 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के अपराधिक इतिहास की जानकारी खंगालने के साथ ही इनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस उपाधीक्षक पौड़ी प्रेमलाल टम्टा ने बताया कि बीते 3 अप्रैल को मिजगांव निवासी अमर सिंह ने पैठाणी थाने में उनके साथ कुछ युवकों द्वारा जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने के साथ ही पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देने की शिकायत दर्ज करवाई थी। उन्होंने बताया कि मामले में घुलेख निवासी वीर सिंह, चैत सिंह, भादू सिंह, दयाल सिंह व श्याम सिंह को गिरफ्तार किया गया है। इन आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी लेने के साथ ही नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *