संवाददाता, ऋषिकेश। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर रविवार को दोपहर तक पांच फ्लाइटें पहुंची। जिसमें कुल 265 यात्री आए और 334 यात्री यहां से गए हैं। रविवार को एयर इंडिया की फ्लाइट सुबह 7:20 पर दिल्ली से जौलीग्रांट एयरपोर्ट 33 यात्रियों को लेकर पहुंची। उसके 20 मिनट बाद यह फ्लाइट 9 यात्रियों को लेकर पंतनगर चली गई। उसके बाद सुबह 9 बजे स्पाइस जेट की फ्लाइट दिल्ली से जौलीग्रांट एयरपोर्ट 68 यात्रियों को लेकर पहुंची और यहां से 20 मिनट बाद 63 यात्रियों को लेकर दिल्ली के लिए उड़ गई। 10:20 पर एयर इंडिया की फ्लाइट पंतनगर से जौलीग्रांट एयरपोर्ट 23 यात्रियों को लेकर पहुंची और 15 मिनट बाद 23 यात्रियों को लेकर दिल्ली के लिए उड़ी। 11 बजे इंडिगो की फ्लाइट दिल्ली से जौलीग्रांट लैंड हुई, जिसमें कुल 21 यात्री आए। यही फ्लाइट 130 यात्रियों को लेकर दिल्ली के उड़ गई। दोपहर एक बजे इंडिगो की फ्लाइट दिल्ली से 120 यात्री लेकर जौलीग्रांट आई और यह फ्लाइट 109 यात्रियों को लेकर दिल्ली के लिए चली गई। एयरपोर्ट पर तैनात चिकित्सकीय टीम ने इन सभी यात्रियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिसके बाद इन्हें जीएमवीएन की बसों से क्वारंटाइन सेंटर भेज दिया गया। मौके पर डोईवाला के सीएमएस डॉ. कुंवर सिंह भंडारी, मुकेश भंडारी, नायब तहसीलदार रूप सिंह, राजस्व अमीन अजय पांडे आदि उपस्थित थे।