नई टिहरी : युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की ओर से आयोजित जिला स्तरीय खेल महाकुंभ के दूसरे दिन भी खिलाड़ियों ने वॉलीबॉल, कबड्डी, खो-खो समेत अन्य प्रतियोगिताओं में दमखम दिखाकर शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-14 बालिका वर्ग खो-खो में चंबा, कबड्डी में जौनपुर और वॉलीबॉल में जाखणीधार की टीम विजेता बनी। बौराड़ी स्टेडियम में आयोजित खेल महाकुंभ के दूसरे बालिका वर्ग की प्रतियोगिताएं संपन्न कराई गई। जिसमें 100 मीटर दौड़ में आदि शिखा रावत, आंचल, अदीक्षा, 200 मीटर में अदीक्षा, कुसुम, अल्पना क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर रही। 400 मीटर में विधि, सोनम, नीमा, 800 मीटर में स्नेहा, अदिति, समीक्षा क्रमश: पहले, दूसरे, तीसरे स्थान पर रही। 15 सौ मीटर में दीपशिखा, दिया, अंजू, तीन हजार मीटर में दीप शिखा रावत, आंचल, अदीक्षा क्रमश: पहले, दूसरे, तीसरे स्थान पर रही। खो-खो अंडर-14 में चंबा, नरेंद्रनगर, कीर्तिनगर क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय रहा। कबड्डी अंडर-14 में जौनपुर, कीर्तिनगर, देवप्रयाग, अंडर-17 में नरेंद्रनगर, जौनपुर, थौलधार क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर रहा। वॉलीबॉल अंडर-14 में जाखणीधार, देवप्रयाग, जौनपुर, अंडर-17 में नरेंद्रनगर, भिलंगना, जौनपुर क्रमश: पहले, दूसरे, तीसरे स्थान पर रहा। इस मौके पर जिला युवा कल्याण अधिकारी पंकज तिवारी, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी संजय लिंगवाल, सुरेश गुसाईं, अजयपाल असवाल, गजेंद्र बिष्ट, चतर लाल शाह, पंकज कुमार, ममता भट्ट, रविंद्र राणा, अनूप भट्ट, मनोज नेगी, मुखबीर हसन, राजेंद्र डोभाल, सीपी भद्री, राजीव कठैत आदि मौजूद थे। (एजेंसी)