कोटद्वार पहुंचने पर जावेद हुसैन का किया स्वागत

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने कांग्रेस प्रदेश सचिव सोशल मीडिया नियुक्त होने पर जावेद हुसैन का कोटद्वार में स्वागत किया। इस दौरान पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती के लिए धरातल पर अभियान चलाने का निर्णय लिया। कहा कि जन-जन तक सरकार की जनविरोधी नीतियों को पहुंचाने के लिए कार्यकर्ता व पदाधिकारी गंभीरता से कार्य कर रहे है।
कांग्रेस प्रदेश सचिव सोशल मीडिया नियुक्त होने के बाद शनिवार को जावेद हुसैन कोटद्वार पहुंचे। इस मौके पर मालवीय उद्यान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने फूल मालाओं से नवनियुक्त जावेद हुसैन का स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए जावेद हुसैन ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार ने चुनाव के दौरान जनता से बड़े-बड़े वादे किए थे। लेकिन, सत्ता मिलते ही भाजपा अपने वादों को भूलकर जनता का शोषण कर रही है। कहा कि कांग्रेस लगातार जन हितों को लेकर संघर्ष करती है। पार्टी की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को एकजुट होकर कार्य करना होगा। इस मौके पर बलवीर सिंह रावत, वीरेंद्र सिंह रावत, प्रेम सिंह पयाल, गोकुल सिंह नेगी, मनोज बिष्ट, नरेंद्र सिंह नेगी, विनोद रावत, सुरेंद्र सिंह गुसाईं, गबर सिंह रावत, प्रदीप सिंह नेगी, हिमांशु डबराल, चंद्र मोहन सिंह, गोपाल सिंह, नागेंद्र कुमार, भीमेंद्र सिंह पंवार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *