जैविक उत्पाद परिषद के उपाध्यक्ष ने प्रॉपर्टी डीलर पर लगाए आरोप

Spread the love

हरिद्वार। उत्तराखंड जैविक उत्पाद परिषद के उपाध्यक्ष सुशील चौहान ने एक प्रॉपर्टी डीलर पर उनके खिलाफ सोशल मीडिया पर भ्रामक प्रचार करने का आरोप लगाते हुए बहादराबाद थाने में शिकायत की है। आरोप लगाया कि प्रॉपर्टी डीलर खुद को विधायक प्रतिनिधि बताता है और कई दिनों से उनको बदनाम करने की कोशिश कर रहा है। बहादराबाद थाने में दी शिकायत में आरोप लगाया कि प्रॉपर्टी डीलर कई दिनों से उनको और पार्टी को बदनाम करने का प्रयास कर रहा है। भ्रामक प्रचार से उनके मान सम्मान को ठेस पहुंची है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि प्रॉपर्टी डीलर ने उन पर बिना तथ्यों के जमीन के विवादों में साठगांठ कर करोड़ों रुपये ऐंठने का आरोप लगा दिया। जबकि ऐसा कोई भी मामला है ही नहीं। सोशल मीडिया पर भी उनके फोटो के साथ वायरल करा दिया है। जिससे उनके मान सम्मान को ठेस पहुंची है। प्रॉपर्टी डीलर भी भाजपा के विधायक के ही प्रतिनिधि अपने आप को बताते हैं। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर गोविंद कुमार ने बताया कि सुशील चौहान की शिकायत पर मामले की जांच की जा रही है। प्रॉपर्टी डीलर को थाने बुलाया गया है।
प्रॉपर्टी डीलर ने लगाया 25 लाख मांगने का आरोप
प्रॉपर्टी डीलर ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत में दर्जाधारी के ऊपर जमीनी विवाद को सुलझाने की एवज में 25 लाख रुपए मांगने का आरोप लगाया है। आरोप लगाया कि एक लेखपाल के साथ मिलकर पांच लाख रुपए भी दिए गए। लेकिन उसके बाद भी टालमटोल की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *