जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : गढ़वाल राइफल्स सेंटर लैंसडौन के कौड़िया स्थित आर्मी कैंप में एक जवान की हार्ट अटैक से मौत हो गई। जवान का एक माह पूर्व ही विवाह हुआ था।
श्रीनगर के ग्राम कटाखोली निवासी जवान लोकेंद्र प्रताप 26 वर्षीय कौड़िया स्थित एमटी कैंप में वाहन चलाने का प्रशिक्षण लेने के लिए पहुंचा हुआ था। रविवार को ट्रेंनिग के बाद लोकेंद्र अपने साथी जवानों के साथ अपने बैरक में सोने के लिए चला गया था। सोमवार सुबह जवान ट्रेंनिग के लिए तैयार होने लगे। लेकिन, लोकेंद्र उठा नहीं इसके बाद जवानों ने उसे उठाने का प्रयास किया। लेकिन, वह अचेत पड़ा हुआ था। आनन-फानन में जवान को उपचार के लिए राजकीय बेस चिकित्सालय कोटद्वार लगाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रविवार रात11:30 बजे तक जवान ने अपने परिजनों से बातचीत की थी।