जय गोलू वरियर ने जीता उद्घाटन मुकाबला

Spread the love

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा में स्व़ शेरदा अनपढ़ मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज हो गया है। रविवार को प्रतियोगिता में फौजी वरियर और जय गोलू वरियर की टीमों के बीच उद्घाटन मुकाबला खेला गया। जिसमें जय गोलू की टीम ने सात विकेट से उद्घाटन मुकाबला अपने नाम किया।
रविवार को हवालबाग विकासखंड के मालगांव के खेल मैदान में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि लक्ष्मण सिंह बिष्ट, नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह व यूथ कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता वैभव पांडे ने संयुक्त रूप से खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। जिसके बाद दोनों टीमों के बीच मुकाबला खेला गया। टस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी फौजी वरियर की टीम ने निर्धारित दस ओवरों में 70 रन बनाये। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी जय गोलू की टीम ने अपने सात विकेट रहते आसानी से लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। इस मौके पर प्रतियोगिता के आयोजक राहुल अधिकारी, राहुल बिष्ट, अभय बिष्ट, प्रत्येश पांडे, कैप्टन श्याम सिंह, मोहन बिष्ट, धर्म सिंह अधिकारी, दीवान सिंह, प्रधान राजेंद्र सिंह बिष्ट समेत कई खेल प्रेमी मौजूद रनों लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *