कोटद्वार-पौड़ी

ताड़का वध के साथ हुआ श्रीराम का जयघोष

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

दुगड्डा में आयोजित रामलीला का चौथा दिन
जयंत
कोटद्वार। रामलीला कमेटी दुगड्डा की ओर से दुगड्डा में आयोजित रामलीला के चौथे दिन ताड़का वध का मंचन किया गया। इस दौरान रामलीला मंचन के दौरान पंडाल जय श्री राम के जयघोष से गूंज उठा।
रामलीला कमेटी के सचिव सौरभ गुप्ता ने बताया कि बुधवार रात को ताड़का वध का मंचन देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंचे। सबसे पहले विश्वामित्र तपस्या में बैठे होते हैं, जिनकी साधना को राक्षस आकर भंग कर देते हैं। इसके बाद विश्वामित्र राजा दशरथ से राक्षसों से यज्ञ की सुरक्षा के लिए राम-लक्ष्मण को ले जाने के लिए विनय करते हैं। इस पर राजा दशरथ राम-लक्ष्मण को विश्वामित्र की सुरक्षा के लिए भेज देते हैं, जब वह रास्ते में ही होते है तो उन्हें ताड़का राक्षसी मिलती है। इसके बाद घमासान युद्ध हुआ, जिसमें राम-लक्ष्मण ताड़का का वध करते हैं। ताड़का वध के साथ ही पंडाल श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। रामलीला देखने के लिए दुगड्डा क्षेत्र के विभिन्न गांव से बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे हुए थे। इस मौके पर अध्यक्ष गौरव खैरवाल, महामंत्री सौरभ गुप्ता, अशोक गोयल, संजीव कोटनाला, बबली बिष्ट, दिनेश कुमार, सोमप्रकाश डबराल, नितेश ठाकुर, अनूप गुप्ता, अमन गुंसाई, प्रदीप बडोला ने अपना सहयोग दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!