चमोली : कर्णप्रयाग-नैनीताल हाइवे के सिमली-डिम्मर मोटर पुल के समीप एक जेसीबी ट्रक में चढ़ाते समय अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। इससे सिमली-डिम्मर-सुमल्टा मार्ग पर यातायात अवरूद्ध हो गया। जेसीबी चालक प्रियांशु ने बताया कि मंगलवार को ऋषिकेश से जेसीबी को ट्रक में थराली ले जा रहे थे। रात को सिमली पहुंचने पर सिमली-डिम्मर झूला पुल के ढीले पड़े सपोर्ट वायर में जेसीबी न फंसे इसके लिए ट्रक से जेसीबी को उतार दिया गया। झूला पुल के पास सड़क को पार करने के बाद सिमली-डिम्मर मोटर पुल के समीप हाईवे पर ट्रक में चढ़ाते समय जेसीबी अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। पुलिस चौकी सिमली के प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि जेसीबी को हटाने के लिए कै्रन मंगाई गई। (एजेंसी)