अंतरवार्ड चैम्पियनशिप शुरू, टेनिस क्रिकेट का उद्घाटन मैच निंबूचौड़ ने जीता

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। कोटद्वार स्पोर्टस फेस्टिबल के तहत अंतरवार्ड चैम्पियनशिप शुरू हो गई है। क्रिकेट, कबड्डी, फुटबॉल, बैडमिंटन, बॉलीवॉल आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। अंतरवार्ड टेनिस क्रिकेट का उद्घाटन मैच निंबूचौड़ एवं पदमपुर वार्डो के बीच खेला गया। जिसमें निंबूचौड़ ने पदमपुर वार्ड को आठ विकेट से हरा दिया है।
मोटाढांक स्थित राजकीय मिनी स्टेडियम में आयोजित अंतरवार्ड चैम्पियनशिप का शुभारंभ करते हुए महापौर श्रीमती हेमलता नेगी ने कहा कि नगर निगम बन जाने के बाद पूर्व मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी की प्रेरणा से पहली बार अंतरवार्ड खेल प्रतियोगिताओं को आयोजन किया जा रहा है। अंतरवार्ड प्रतियोगिता में नगर निगम के प्रत्येक वार्ड के हर वर्ग के महिला एवं पुरूष खिलाड़ी प्रतियोगिताओं में भाग ले रहे है। पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने कहा कि प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों में छिपी प्रतिभा को निखारने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति को समाप्त करना है। उन्होंने प्रतियोगिता का आयोजन किये जाने की सराहना करते हुए कहा कि खेल शारीरिक एवं बौद्घिक विकास में सहायक होते है। उन्होंने खेल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों से खेल भावना का परिचय देते हुए प्रतियोगिता को निर्विघ्न सम्पन्न कराने की अपील की है। इस मौके पर पार्षद पिंकी नेगी, बीडी शर्मा, सुनील रावत, सिद्घार्थ रावत, महेश कुकरेती, तरूण इष्टवाल सहित कई खेल प्रेमी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *